{"_id":"5779781e4f1c1b72027f9e44","slug":"arose-from-a-house-three-arthiyan-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घर से उठीं तीन अर्थियां, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घर से उठीं तीन अर्थियां, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
सौरभ को संभालते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा नगर से रविवार को एक ही घर से तीन अर्थियां उठी तो हर आंख नम हो गई। सैकड़ों लोग चीफ बैंक मैनेजर, उनकी पत्नी और बहू के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। हृदय विदारक हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम छाया है।
कल्याणपुर इंदिरा नगर निवासी महेश सिंह एसबीआई माल रोड में चीफ बैंक मैनेजर थे। शनिवार सुबह महेश सिंह बेटी डॉ. चित्राली, दामाद ऋषेंद्र को लखनऊ एयरपोर्ट कार से छोड़ने गए थे। साथ में पत्नी वीना और पुत्रवधू लवी भी थी। बेटी दामाद को छोड़ने के बाद घर लौटने के दौरान उन्नाव हाईवे पर सड़क हादसे में महेश सिंह (58), पत्नी वीना (56) और पुत्रवधू (26) लवी की मौत हो गई थी। देर रात बेटा सौरभ पुणे से घर पहुंचा तो वह भी बदहवास हो गया।
रविवार सुबह एक साथ तीन अर्थियां निकली तो सभी की आंखों में आंसू और दिलों में गुस्सा था। सब यही कह रहे थे कि भगवान यह क्या किया। एक ही झटके में हसता-खेलता परिवार उजड़ गया। घर में बचा बेटा सौरभ और वृद्ध दादी अब किसके सहारे जिएंगी।
विज्ञापन
बहू लवी का शव उसके मायके वालों के कंधे पर और महेश का शव बेटे सौरभ और वीना का शव रिश्तेदारों के कंधे पर था। रिश्तेदार, मोहल्ले के लोगों के साथ ही भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा माल रोड के सभी कर्मचारी, बैंक कर्मचारी संगठन के लोगों के साथ सैकड़ों लोग पहुंचे। भैरवघाट पर तीनों का अंतिम संस्कार हुआ और बेटे सौरभ ने सभी को मुखाग्नि दी। मां-पिता और पत्नी की मौत के बाद से सौरभ की हालत बिगड़ गई है।
कार पलटी, कानपुर के व्यवसायी की मौत
लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र में शहीद पथ पर रविवार तड़के कानपुर के व्यवसायी मनोज कुमार सिंह की तेज रफ्तार एंडेवर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे व्यवसायी की मौत हो गई और चचेरे भाई की पत्नी व बेटे समेत चार लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के राणा प्रताप नगर निवासी मनोज कुमार सिंह कोलंबस इंडिया लिमिटेड के नाम से कॉल सेंटर चलाते थे। मनोज अपने चचेरे भाई विनय, उसकी पत्नी मंजू, बेटा आदित्य, चचेरे भाई विपिन के साथ शुक्रवार को अपने परिचित से मिलने विभूतिखंड स्थित रोहतास अपार्टमेंट आए थे।
रविवार सुबह वह अपनी एंडेवर गाड़ी से कानपुर लौट रहे थे। शहीद पथ पर अचानक एक ट्रक रॉन्ग साइड से उनकी कार के सामने आ गया। बचने के चक्कर में मनोज ने पावर ब्रेक लगा दिया। रफ्तार अधिक होने से गाड़ी पलट गई। पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर-2 में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई विनय, उसकी पत्नी मंजू, बेटे आदित्य, चचेरे भाई विपिन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे से कुछ देर पहले ही मनोज सिंह की अपनी पत्नी बबिता से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने दो घंटे में घर पहुंच जाने की बात कही थी। लगभग एक घंटे बाद बबिता को फोन कर हादसे की सूचना दी गी। पत्नी बबिता सिंह, बेटे युवराज व बेटी दृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल था।
डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत
डेरापुर/मुंगीसापुर (ब्यूरो)। कानपुर-इटावा हाइवे पर मवई मुक्ता गांव के पास बने ओवरब्रिज के पास कार पलट गई। इससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। कानपुर नगर के कर्नलगंज निवासी मो. आसिफ (35) पुत्र रईम बख्श रविवार को औरैया की ओर किसी काम से जा रहा था।
मवई मुक्ता गांव के सामने ओवरब्रिज के निकट चालक संतुलन खो बैठा। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में दबकर आसिफ घायल हो गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक अनीस निवासी गांव पिपौरी, कानपुर नगर वाहन छोड़कर भाग निकला।
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
कानपुर (ब्यूरो)। सचेंडी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। कानपुर देहात शिवली शाहपुर गांव में रहने वाली बेबी सिंह (55) बेटे के साथ सचेंडी निवासी रिश्तेदार के घर गई थी। रविवार दोपहर में रिश्तेदार रंजीता के साथ घर लौट रही थी।
चकरपुर मंडी के पास हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेबी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। सचेंडी पुलिस ने कहा कि बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।