{"_id":"5ea046d932124d5e94060ee8","slug":"arogya-setu-app-told-12-suspected-health-teams-reached-homes-of-marked-persons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य सेतू एप ने 12 को बताया कोरोना संदिग्ध, चिह्नित व्यक्तियों के घरों पर पहुंचीं स्वास्थ्य टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य सेतू एप ने 12 को बताया कोरोना संदिग्ध, चिह्नित व्यक्तियों के घरों पर पहुंचीं स्वास्थ्य टीमें
Wed, 22 Apr 2020 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से आरोग्य सेतू एप आपको बचाने का काम करेगा। यदि आप किसी संदिग्ध व्यक्ति के आस-पास हैं, तो इसके लिए यह एप अलर्ट का मैसेज भी देगा। इसी एप ने औरैया के 12 लोगों को संदिग्ध बताया है। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके घरों पर पहुंची और सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे।
गौरतलब है कि केंद्र व राज्य सरकार ने वैश्विक महामारी फैलने के दौरान हर नागरिक को मोबाइल फोन में आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करने की अपील की थी। इस एप में सात सवाल पूछने के बाद एप आपको कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सक्रिय हो जाता है। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति डाउनलोड एप वाले मोबाइल के आसपास आता है तो उस मोबाइल में अलर्ट का मैसेज आता।
साथ ही क्षेत्र की जानकारी भी इसी एप से मिलती है। जिससे व्यक्ति सतर्क हो सकता है। इस एप का डाउनलोड करने को लेकर जिले की जनता जागरूक हो रही है। अब तक जिले में 50 हजार से अधिक लोग इस एप का डाउनलोड कर चुके हैं। बुधवार को इस एप का डाउनलोड करने वाले मोबाइल के संपर्क में आए 12 लोगों को एप ने संदिग्ध बताया।

जिसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी देकर संबंधित व्यक्ति के नमूने लेने के लिए टीमें भेजी है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि एप के संपर्क में आने वाले 12 संदिग्धों के सैंपल लेने के लिए टीमें उनके घरों पर पहुंची।
सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। बताया कि इन संबंधित व्यक्तियों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं देखने को मिले है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इन व्यक्तिं को क्वारंटीन किया जा सकता है। फिलहाल उन्हें जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आंध्र प्रदेश से आए दो चालकों की हुई जांच
औरैया के नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि आंध्र प्रदेश से होकर दो ट्रक चालक जिले में आए। इन चालकों ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर ट्रैवलिंग किए जाने की जानकारी देते हुए कोरोना की जांच कराए जाने की मांग की। चालकों की मांग पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं। दोनों चालकों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।