फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army Recruiting Fair Seven March

सेना भर्ती मेला सात मार्च से

Thu, 25 Feb 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 25 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Army Recruiting Fair Seven March

जिले के कैवेलरी ग्राउंड कैंट में सात से 13 मार्च तक सेना भर्ती मेला लग रहा है। इसमें कानपुर, कानपुर देहात, चित्रकूट, महोबा, लखनऊ और उन्नाव कुल छह जिलों के 44 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


सेना ने जिलेवार भर्ती शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई मेल पर प्रवेश पत्र भी जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने वाली वेबसाइट (www.joinindianarmy.com) से खुद भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन कराए गए थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को सुबह तीन बजे से रिपोर्टिंग करनी होगी। 8:30 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। सुबह तीन बजे से कैटेगरी वाइज टोकन दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र पर कोडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल पवन दीप सिंह बल ने बताया कि अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के सर्टिफिकेट, मार्कशीट, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, पूर्व सैनिक आश्रित हैं तो प्रमाणपत्र, खिलाड़ी हैं तो स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, ग्रेजुएट हैं तो मार्कशीट लानी होगी। सभी प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी लानी होगी।

यह है भर्ती शेड्यूल
7 मार्च : चित्रकूट, महोबा
8 मार्च : कानपुर देहात का रसूलाबाद क्षेत्र
9 मार्च : कानपुर देहात के अकबरपुर और भोगनीपुर क्षेत्र
10 मार्च : कानपुर सदर तहसील क्षेत्र
11 मार्च : कानपुर की बिल्हौर, घाटमपुर तहसील क्षेत्र
12 मार्च : लखनऊ
13 मार्च : उन्नाव
भारतीय मूल के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गोरखा की भर्ती सात मार्च को ही होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed