{"_id":"7435bda4dd3a86cb1d3a6a692e2d260d","slug":"army-ran-the-mini-marathon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की मिनी मैराथन में दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की मिनी मैराथन में दौड़े
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस से पहले लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए रविवार को कैंट क्षेत्र में मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। पांच किलोमीटर लंबी इस दौड़ में कैंट और शहर से 1473 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
मैराथन को ब्रिगेडियर विनय मोहन शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर यूपी रणजी टीम के पूर्व कैप्टन राहुल सप्रू भी मौजूद रहे। कैंट क्षेत्र के गैरिसन ग्राउंड से शुरू हुई दौड़ को कई वर्गों में बांटा गया था। इसमें विजेताओं को स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन
पदक पाने वालों में आर्मी से एसवाई सिंह, वरिष्ठ नागरिक वर्ग में हरिलाल, जनसाधारण वर्ग में गंगा प्रसाद, विशेष बच्चों के वर्ग में अभिषेक, स्कूल छात्र वर्ग में राजेश सैनी, स्कूल छात्रा वर्ग में उपासना, निशक्त वर्ग में फरदीन शामिल हैं। कैँट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया।
विज्ञापन
यह आयोजन रक्षा मंत्रालय से जारी किया गया था। मिनी मैराथन में शामिल प्रतिभागियों को सेना की तरफ से टी शर्ट और टोपी दी गई थी। उपाध्यक्ष लखन ओमर, सदस्य चोखेलाल, ले. कर्नल एके शुक्ला, कर्नल एसके मल्होत्रा, कर्नल दुष्यंत सिंह और सेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।