फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army personnel arrested for attempted murder

Kanpur News: जानलेवा हमला करने का आरोपी सेनाकर्मी गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Army personnel arrested for attempted murder
रूरा। भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर बुधवार को मारपीट हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेनाकर्मी व उसके साथियों पर लूट व जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना के मुख्य आरोपी सेनाकर्मी विवेक यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अहिरन गढ़ेवा निवासी सेनाकर्मी विवेक यादव को उसके गांव से स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि तिगाईं पेट्रोल पंप पर झगड़ा हो गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो जाने की वजह से वह पुलिस से छिपता घूम रहा था। बता दें कि बीते बुधवार रात आठ बजे के करीब तिगाईं गांव स्थित भाजपायुवामोर्चा के जिलामंत्री शुभम शुक्ला के पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा नेता ने सेना के जवान विवेक यादव, उसके साथी विशाल, टुइया, गोलू, हर्षित व तीन अन्य लोगों के खिलाफ सेल्समैन से लूट, घर पर आकर जानलेवा हमला व फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सेनाकर्मी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed