फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arms license fraud, Action on assistant clerk

शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: डीएम ने सहायक लिपिक को किया बर्खास्त

Wed, 16 Jun 2021 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Jun 2021 06:27 PM IST
सार

शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े में कार्रवाई करते हुए डीएम आलोक तिवारी ने सहायक लिपिक को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
Arms license fraud, Action on assistant clerk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने एक और सहायक शस्त्र लिपिक कार्तिकेय यादव को भी बर्खास्त कर दिया है। इससे करीब ढाई माह पहले एक अन्य सहायक शस्त्र लिपिक विनीत तिवारी को भी जिलाधिकारी ने बर्खास्त किया था।

विज्ञापन


180 फर्जी शस्त्र लाइसेंस जारी करने के मामले में कार्तिकेय को भी आरोपी बनाया गया था। फिलहाल उसकी तैनाती एसीएम-6 के कार्यालय में थी। जांच में उस पर लगे आरोप सही पाए गए। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में एक-दो कर्मचारियों पर और गाज गिरेगी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिकेय ने कोरियां गांव निवासी बाबू नासिर के शस्त्र लाइसेंस के बुकलेट पर कठारा गांव निवासी महिला संध्या सिंह के नाम रिवॉल्वर लाइसेंस दर्ज कर दिया था। यह लाइसेंस 30 सितंबर 2020 को जारी किया गया था। फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण के दौरान ये मामला भी सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने इसकी जांच की तो सहायक लिपिक पर लगे आरोप सही पाए गए। मामले में एडीएम सिटी अतुल कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बर्खास्तगी की संस्तुति की थी। इस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed