{"_id":"6546297bba7cb8bad50289f0","slug":"areas-of-work-of-29-personnel-including-two-inspectors-and-10-sub-inspectors-changed-in-auraiya-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: दो निरीक्षक व 10 दरोगा समेत 29 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, एसपी चारू निगम के निर्देश पर हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: दो निरीक्षक व 10 दरोगा समेत 29 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, एसपी चारू निगम के निर्देश पर हुए तबादले
Sat, 04 Nov 2023 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 04 Nov 2023 04:53 PM IST
सार
Auraiya News: एसपी चारू निगम ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह तब्दीली की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से लगातार पुलिस महकमे में फेरबदल किए जाते हैं। शनिवार को इस कड़ी में दो निरीक्षक व 10 दरोगा समेत 29 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश पर यह फेरबदल किया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में अभी तक सेवाएं दे रहे निरीक्षक संतप्रकाश को क्राइम निरीक्षक बिधूना बनाया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच में रहे निरीक्षक गंगा सिंह को अयाना भेजा गया है। वहीं दरोगाओं में छह का फेरबदल चर्चा का विषय रहा। जिन्हें पुलिस लाइन से थाना कोतवाली व चौकी में तैनाती दी गई।
विज्ञापन
इसमें अवधेश कुमार पाठक, सुशील चंद्र, अवनीश कुमार, शंभूदयाल, विनोद कुमार, अजय कुमार का नाम शामिल रहा। वहीं दीपावली से पहले कुल 29 कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। एसपी चारू निगम ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह तब्दीली की गई है।
विज्ञापन