फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट की चिंता, लाइक की फिक्र बना रही आपको बीमार, कहीं अाप भी ताे नहीं है इसके शिकार

Wed, 14 Feb 2018 08:22 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
are you suffering from this unique disorder
डेमो पिक
हर समय लगना कि फोन बज रहा है, बेवजह महसूस हो कि फोन वाइब्रेट कर रहा है। फेसबुक पर डाले गए आपके पोस्ट पर किसी ने लाइक या कमेंट तो नहीं किया। इसी की चिंता करते रहने की आदत आपको बीमार बना रही है। फोन की बीमारी यहां तक सीमित नहीं है।


 

बीमारी के यह है लक्षण

are you suffering from this unique disorder
डेमो पिक
चिड़चिड़ापन, काम में मन न लगना, हर बात को नजरअंदाज करना भी इस बीमार का असर है। यह निष्कर्ष  निकला है आईआईटी के तीन छात्रों द्वारा करे गए शोध का। एंड्रायड फोन यूज करने वाले फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम, फेसबुक डिप्रेशन, हीकीकीमोरी जैसी बीमारी के पीड़ित पाए गए।

 

ऐसे किया गया शोध 

are you suffering from this unique disorder
डेमो पिक
आईआईटी के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के छात्र मोहित सूरी, इंडस्ट्रीयल एंड मैनेजमेंट के छात्र आदित्य श्रीवास्तव और केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र रोहित ने जुलाई से दिसंबर 2017 के बीच 25 कॉलेजों के ढाई हजार युवाओं और पांच सौ लोगों जिनकी उम्र 40 से 60 साल के बीच थी उनपर शोध किया। सभी से उनकी आदतें, फोन की उपयोगिता और बीमारियों के बारे में सवाल पूछे गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंटम रिंगिंग या फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम

are you suffering from this unique disorder
डेमो पिक
यह मोबाइल फोन से होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोगों को भ्रम होता है कि जेब या बैग में पड़ा उनका मोबाइल वाइब्रेट या रिंग कर रहा है। इसलिए वह बार-बार उसे चेक करते रहते हैं। जबकि असल में ऐसा होता नहीं है। शोध में हर दस लोगों में से नौ लोगों ने इसकी लक्षण स्वीकारे।

 
विज्ञापन

हिकीकीमोरी

are you suffering from this unique disorder
डेमो पिक
इस रोग में व्यक्ति खुद को सामाजिक रूप से दूर रख तकनीकी दुनिया तक सीमित कर लेता है। शोध में इसके 4 प्रतिशत युवा पीड़ित मिले। हाल ही में आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस का एक छात्र में इस बीमारी के लक्षण शिक्षकों ने देखे थे। जिसकी काउंसलिंग की गई थी। पाया था कि छात्र पिछले दो माह से दिन में 11 से 15 घंटे तक लगातार जापानी गेम खेल रहा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed