कक्षा 10 की मार्कशीट ने जब जयमाल के बाद रूकवा दी शादी, दूल्हे ने किया दुल्हन काे ले जाने से इंकार
युवती को परिजन भी घर ले जाने से कतरा रहे हैं। पिछले दिनों पुर्वा छनन में एक युवती ने यूपी 100 पर सूचना देते हुए परिजनों द्वारा जबरन शादी किए जाने का आरोप लगाया था। इसपर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी थी। युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई थी।
अगले दिन थाने में पूरे दिन इंतजार के बाद भी प्रेमी थाने नहीं पहुंचा। इसपर युवती एवं उनके परिजनों को सोमवार को थाने बुलाया गया। देर शाम प्रेमी थाने पहुंचा, लेकिन बात नहीं बन सकी। प्रेमी अपने घर चला गया।