फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Apply in UP Catat by May 15

यूपीकैटेट में 15 मई तक करें आवेदन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Apply in UP Catat by May 15
खबर दिव्यांश सिंह । यूपीकैटेट में 15 मई तक करें आवेदन -प्रवेश परीक्षा की तिथि 14, 15 एवं 16 मई निरस्त संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर । उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) 2020 में आवेदन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल से बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है । वर्ष 2020 के लिए यूपी कैटेट परीक्षा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद एवं कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है । सीएसए के रजिस्ट्रार एचपी सिंह ने बताया कोरोना महामारी के चलते पिछले कई दिनों से आगामी 3 मई तक देश में लाकडाउन घोषित है । इस कारण कई छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर सके हैं । इस बात को ध्यान में रखते हुए आवेदन की किसी को बढ़ाया गया है । यूपी कैटेट की परीक्षा 14, 15 एवं 16 मई को होना निर्धारित था, जिसको निरस्त कर दिया गया है । परीक्षा की तिथियों को परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए घोषित किया जाएगा । सीएसए के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने अधिक जानकारी के लिए छात्र छात्राओं को यूपी कैटेट की वेबसाइट www.upcatet.org में विजिट करने को कहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed