{"_id":"59834b584f1c1b3f7b8b4654","slug":"appeal-to-toilets-in-gift-to-sisters-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की अनूठी पहल, रक्षाबंधन पर बहनाें को गिफ्ट में शौचालय भेंट करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की अनूठी पहल, रक्षाबंधन पर बहनाें को गिफ्ट में शौचालय भेंट करने की अपील
टीम डिजिटल, अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में इटावा जिले की डीएम ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए अनूठी पहल की है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने भाईयों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों से राखी बंधवाते समय उन्हें उपहार स्वरूप स्वच्छता शौचालय भेंट करें।
इटावा जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने अनूठी पहल शुरू की है। उन्होंने इस अभियान को गांव-गांव घर घर पहुंचाने के लिए रक्षाबंधन को भी इस अभियान से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि राखी बंधवाते समय भाई अपनी बहनाें को उपहार स्वरूप स्वच्छ शौचालय भेंट करें। इससे इस अभियान को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना में पंचायत राज विभाग भी पूरा सहयोग करने को तैयार है। बहनों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने के लिए भाई अपना पंजीकरण जिला पंचायतराज कार्यालय में करा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस अभियान में शामिल होने के लिए भाइयों के लिए भी गिफ्ट की व्यवस्था की गई है। इस अभियान में जो भी व्यक्ति स्वच्छ शौचालय के लिए पंजीकरण कराएंगे। उनका लकी ड्रा कराया जाएगा। लकी ड्रा में तीन व्यक्तियों का चयन किया जाएगा जिन्हें जिलाधिकारी फ्रिज, टीवी, मोबाइल फोन देकर सम्मानित करेंगी। उन्होंने योजना में अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने का अनुरोध किया है।