फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Appeal to the government to search for NRI couple

Kanpur News: एनआरआई दंपती की तलाश के लिए सरकार से गुहार

Sat, 29 Aug 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Appeal to the government to search for NRI couple
कानपुर। करीब 40 साल से अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के बुजुर्ग दंपती नेपाल में हादसे का शिकार हुए हैं। वे पहले शास्त्रीनगर में ही रहते थे। दंपती के स्वरूपनगर निवासी रिश्तेदारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक दीपक आहूजा व उनकी पत्नी मधु आहूजा कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए निकले थे। वहां से लौटने के दौरान नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ व भूस्खलन के बाद से एनआरआई दंपती का कुछ पता नहीं लग रहा है। दोनों की आखिरी लोकेशन नेपाल के बागमती में मिली थी। उनकी दोनों बेटियां सोशल मीडिया के माध्यम से माता-पिता का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। स्वरूपनगर निवासी मनोज आहूजा ने बताया कि दीपक उनकी पत्नी के करीबी रिश्तेदार हैं। दोनों ने काफी समय पहले भारत छोड़ दिया था लेकिन कभी कदार उनका यहां आना-जाना होता था। बार-बार उनके फोन मिला रहे हैं लेकिन दोनों में से किसी से कोई बात नहीं हो पा रही है। दीपक की दोनों बेटियां परेशान हैं और उन्होंने अमेरिका व नेपाल दोनों ही सरकार से मदद की गुहार लगाई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन





बैराज पर लगाई गई बैरिकेडिंग
कानपुर। गंगा बैराज पर हादसों में रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने हर 20 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग लगाने की व्यवस्था की है। ताकि बाइक और कार सवार किसी तरह का स्टंट न कर सके। इसके अलावा वाहनों की रफ्तार भी सीमित रह सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed