फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Apart from online Vedic mathematics, students are learning science from small experiments

लॉकडाउन में ऑनलाइन वैदिक गणित के अलावा छोटे-छोटे प्रयोगोें से छात्र सीख रहे विज्ञान

Wed, 22 Apr 2020 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Apr 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Apart from online Vedic mathematics, students are learning science from small experiments
माचिस और रबड़ से विज्ञान के प्रयोग - फोटो : amar ujala
कानपुर में लॉकडाउन के समय में घरों में कैद बच्चों को नए-नए प्रयोगों से पढ़ाने का बीड़ा कुछ शिक्षकों ने उठाया है। कोई वैदिक गणित के नियम सिखा रहा है तो कोई विज्ञान के गुर। खाली समय में छात्र भी इसे सीखने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। शिक्षा उत्थान न्यास से जुड़े अमित कुमार वाजपेयी और जय नारायण विद्या मंदिर के शिक्षक कौस्तुभ ओमर विज्ञान के प्रयोगों से बच्चों का ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। वैदिक गणित के शिक्षक सुजीत सिंह बच्चों के मन से गणित के हौव्वे को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमेंट बॉक्स में लिखे प्रश्न, मिलेगा उत्तर
जय नारायण विद्या मंदिर के शिक्षक कौस्तुभ ओमर ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं। यूट्यूब पर उनके चैनल पर आसानी से पढ़ाई हो सकती है। हर दिन एक पाठ को प्रयोगात्मक तरह से पढ़ाते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होमवर्क भी देते हैं। छात्रों के जो भी सवाल होते हैं, वह कमेंट बॉक्स में लिख देते हैं, जिसका उत्तर उनको मिलता है। कौस्तुभ कहते हैं परिस्थितियों के अनुसार ही कार्य करने चाहिए, समय व्यर्थ न करें।
विज्ञापन


 

माचिस-रबर की मदद से सीख रहे प्रयोग
नानकारी के रहने वाले अमित कुमार वाजपेेयी घर के किचन में प्रयोग आने वाली चीजों से बच्चों को नए-नए प्रयोग सिखा रहे हैं। वह इनके वीडियो अपने फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते हैं। किचन में लोटा, भगौने की मदद से कई प्रयोग बच्चों को सिखाते हैं। साथ ही बच्चों को इन प्रयोग का वीडियो भी भेजने को कहते हैं। अमित कहते हैं कि आलू, माचिस, रबर, पाइप की मदद से बच्चों को नए-नए प्रयोग सिखाए जा रहे हैं।

चुटकियों में सिखा रहे वैदिक गणित
आचार्य सेवा परिषद के सुजीत सिंह बच्चों को वैदिक गणित के गुर सिखा रहे हैं। इससे छात्र चुटकियों में गणित की बड़ी-बड़ी इक्वेशन सॉल्व कर देते हैं। सुजीत कहते हैं कि छात्र 9336822814 पर अपना नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद आईडी से जुड़कर लाइव संचालित कक्षाओं में हिस्सा ले पाएंगे। हर दिन 30 मिनट की कक्षाएं होती हैं। रविवार को 60 मिनट की कक्षा लगती है। सुजीत कहते हैं कि वैदिक गणित से सवालों को हल करना बेहद आसान तो होता ही है, गलतियां भी कम होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed