फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेठ अखिलेश यादव की मेहरबानी पर बहू अपर्णा का बयान,‘इसमें गलत क्या है’

Tue, 04 Jul 2017 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
aparna yadav says about ngo grant
अखिलेश और अपर्णा यादव

अखिलेश यादव की सपा सरकार में अपर्णा यादव की एनजीओ को 86 फीसदी मिले अनुदान की चर्चाओं ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है। आखिर अपर्णा यादव अब खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने बयान दिया है कि ‘इसमें गलत क्या है, मेरे नजर में ये गलत नहीं है।’ 


 

aparna yadav says about ngo grant
अपर्णा यादव

अपर्णा ने न्यूज एजेंसी को बयान दिया कि उनकी एनजीओ को जो पैसा भी मिला वो अच्छे काम के लिए लगाया गया था। आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी आरटीआई ऐक्टिविस्ट नूतन ठाकुर के अनुसार, समाजवादी सरकार के शासन काल में 80 प्रतिशत से अधिक का आर्थिक अनुदान एक विशेष एनजीओ को दिया गया।


aparna yadav says about ngo grant
अपर्णा यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को उनके जेठ (अखिलेश यादव) के मुख्यमंत्री के काल में बंपर लाभ मिला। यह बड़े पैमाने पर हुए राजनीतिक पक्षपात और भाई-भतीजावाद का उदाहरण ही है। समाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने यह आरटीआई दाखिल की थी। उनकी आरटीआई पर यूपी गौ सेवा आयोग ने जवाब दिया है कि साल 2012 से 2017 तक कुल 9.66 करोड़ रुपये में 8.35 करोड़ रुपये अपर्णा यादव के एनजीओ जीव आश्रय को दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
aparna yadav says about ngo grant
अपर्णा यादव
 आयोग के अधिकारी संजय यादव का कहना है कि जीव आश्रय ने 2012-13 के वित्तीय वर्ष में 49.89 लाख, 2013-14 में 1.25 करोड़ और 2014-15 में 1.41 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed