फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माशूकाओं की चाहत में बन गए लुटेरे, फिर कर बैठ ये बड़ी भूल

Sun, 02 Jul 2017 11:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 11:12 PM IST
सार

कानपुर पुलिस ने किया बैंक के पास हुई 9लाख की लूट का खुलासा, 3 गिरफ्तार 
 

विज्ञापन
loot for the girl friend
कानपुर में नौ लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के थाना जूही क्षेत्र में 28 जून को बैंक के पास मैनजर से हुई 9 लाख की लूट का कानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 3 युवको को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे का राज यह है कि अपनी अपनी माशूकाओं को खुश करने के लिए ये लुटेरे बन बैठे और अब पहुंच गए सलांखो के पीछे ...


 
loot for the girl friend
इसी बैंक के पास हुई लूट - फोटो : अमर उजाला,कानपुर
कानपुर के जूही इलाके में उस समय पुलिस के होश उड़ गए जब पेट्रोल पम्प मैनेजर से बैंक के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े असलहे के बल पर 9 लाख की लूट करने की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पुलिस की बहुत किरकिरी हो रही थी। इस पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने सक्रियता दिखाई और अपराधियों को पहचानने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज से तफ्तीश शुरू कर दी।

 
loot for the girl friend
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुलिस ने सघन चेकिंग जूही चौराहे से शुरू कर दी कि दो युवक पुलिस को देख कर लडखड़ाये ओर भागने लगे जिन्हें मौके पर दबोच लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने अपना जुर्म कबूल लिया घटना के बक्त शिवम, राहुल, सन्नी व अरुण ने बाइक पर सवार फिल्मी स्टाइल में तमंचे के बल पर लूट की और फरार हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
loot for the girl friend
कानपुर में लूट - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
चारों ने लूट का पैसा बराबर बांट लिया। पुलिस ने इनसे 3 लाख साठ हजार रुपया, एक तमंचा 315 बोर, 2 मोटरसाइकिल दो चैक व वाउचर बरामद कर लिया है। बाकी लूट का रुपया इन्होंने खर्च कर दिया जबकि एक आरोपी अरुण अभी फरार है।

 
विज्ञापन
loot for the girl friend
कानपुर में नौ लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुलिस की माने तो पकड़े गए युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। यह लोग खाली तमंचे के बल पर लूट कर बैठे। साथ ये भी पता चला कि ये अपनी माशूकाओं को खुश करने के लिए लूट का प्लान 1 महीने से कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में सन्नी पेट्रोल पंप पर काम करता था जिसको नौकरी से हाल में ही निकाला गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed