फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AP Fanis land worth Rs 500 crore registered in revenue records, occupants will be removed soon

Kanpur: राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई एपी फैनी की 500 करोड़ की जमीन, कब्जेदारों का जल्द हटाया जाएगा, पढ़ें अपडेट

Thu, 22 Aug 2024 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Aug 2024 12:10 PM IST
सार

Kanpur News: 1861 में एपी फैनी की बालिका अनाथालय के लिए 99 साल के पट्टे पर जमीन दी थी। इस जमीन का न तो नवीनीकरण कराया और न ही लीज रेंट जमा किया गया।

विज्ञापन
AP Fanis land worth Rs 500 crore registered in revenue records, occupants will be removed soon
सिविल लाइंस नजूल की जमीन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ब्रिटिश शासनकाल में बालिका अनाथालय, स्कूल के लिए पट्टे पर दी गई 500 करोड़ की एपी फैनी की जमीन को बुधवार देर रात जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर दी है। मंगलवार को एसडीएम सदर ने जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। एडीएम वित्त ने रिपोर्ट का सत्यापन किया, जिसमें सब सही पाया गया।

विज्ञापन

जमीन से कब्जेदारों को जल्द हटाया जाएगा। चुन्नीगंज स्थित नजूल की जमीन की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रखर, तहसीलदार रितेश कुमार सिंह, एसीएम सप्तम की टीम ने की थी। न लीज रेंट जमा हुआ और न ही नवीनीकरण कराया गया। 500 करोड़ की 20 हजार वर्गमीटर की जमीन को बिना प्रशासन की अनुमति के खरीद-फरोख्त का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, 1861 में पहली बार ब्रिटिश शासनकाल में बालिका अनाथालय के लिए लेडी सुपरिटेंडेंट सोसाइटी फार प्रापगेशन (एसपीजी) मिशन को लगभग 20 हजार वर्गमीटर जमीन 99 साल के पट्टे पर दी गई थी। इसका उद्देश्य मिशन गर्ल्स आर्फनेज अर्थात बालिका अनाथालय बनाना था। 1877 में फिर कल्लूमल आदि ने एसपीजी मिशन को बैनामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में एलडीटीए ने ही खाली जमीन बेच दी
1945 में लखनऊ डायोसिस ट्रस्ट एसोसिएशन (एलडीटीए) को दी गई। 2008 में एलडीटीए ने चर्च आफ इंडिया ट्रस्ट को 100 रुपये के स्टांप पर जमीन लिख दी। फिर 2019 में एलडीटीए ने ही 19 हजार वर्ग मीटर खाली जमीन बेच दी। इसमें ही सलीम बिरयानी का भी 450 वर्गमीटर का प्लॉट मिला है। इसके अलावा 100-100 वर्ग मीटर की और प्लॉटिंग है। पास ही पुरानी रेलवे की जमीन पर भी रिहायश है। रिपोर्ट के सत्यापन के बाद जमीन अब जिला प्रशासन ने कब्जे में लेकर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed