फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riots, Nephew of former minister of state also accused, police raids in three districts

सिख विरोधी दंगा: पूर्व राज्यमंत्री का भतीजा भी आरोपी, पुलिस की तीन जिलों में दबिश, जल्द होगी गिरफ्तारी  

Fri, 17 Jun 2022 06:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jun 2022 06:49 AM IST
सार

कानपुर में 1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही एसआईटी की कार्रवाई भी तेज हो गई है। इसके तहत एसआईटी ने पूर्व मंत्री के भतीजे राघवेंद्र सिंह कुशवाहा की तलाश में कानपुर आउटर, हमीरपुर और महोबा में दबिश दी।

विज्ञापन
Anti-Sikh riots, Nephew of former minister of state also accused, police raids in three districts
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में दंगे भड़क गए थे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिख विरोधी दंगों के मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज हो गई है। दंगों में आरोपी पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत शिवनाथ सिंह के भतीजे राघवेंद्र सिंह कुशवाहा की तलाश में तीन टीमों ने गुरुवार को तीन जिलों में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस अफसरों ने उसके परिचितों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। कई मोबाइल नंबर भी जुटाए हैं।  वहीं, केस में पहली गिरफ्तारी के बाद से कई आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को उसकी तलाश में कानपुर आउटर, (घाटमुपर) हमीरपुर और महोबा में दबिश दी गई। पिछले कुछ समय से उसकी गतिविधि इन्हीं जिलों में रही है। महोबा के कबरई कस्बे में उसके क्रशर हैं इसलिए उसके वहां पर होने का एसआईटी को अंदेशा था। एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि राघवेंद्र समेत करीब एक दर्जन आरोपी मुख्य हैं। उनकी तलाश में दबिश जारी है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। कुछ पुख्ता सुराग मिले हैं, जिसके आधार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

आरोपियों ने जमानत के लिए दी अर्जी
एसआईटी ने बुधवार को राघेवंद्र की बस के ड्राइवर सैफुल्ला, कंडक्टर अब्दुल रहमान, विजय नारायण और योगेंद्र सिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। एसआईटी के मुताबिक चारों ने कोर्ट में जमानत अर्जी डाली है, जिसके संबंध में कोर्ट ने आख्या मांगी है। एक दो दिन में जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी, जिसमें एसआईटी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य कोर्ट के सामने पेश करेगी।

राघवेंद्र ने कोर्ट में दी सरेंडर की अर्जी
सिख विरोधी दंगे में वांछित राघवेंद्र ने आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। उसने कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि अगर वह दोषी है, तो संबंधित मामले में उसे अदालत के सामने पेश होने की अनुमति दी जाए। सिख विरोधी दंगे के चार आरोपियों को घाटमपुर से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा गया है। एसआईटी का दावा है कि आरोपी राघवेंद्र कुशवाहा से जुड़े हुए हैं। निराला नगर में हुए हत्याकांड का मुख्य आरोपी राघवेंद्र ही है, जो दो बसों में लोग भरकर लाया था। जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर उसको आरोपी बनाया है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह के मुताबिक राघवेंद्र के जरिये कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी गई है, जिसमें पूछा गया है कि क्या वह इस केस में आरोपी है। वह पूर्व में हुई जांच में दोषमुक्त हो चुका है। अगर दोषी है तो उसे बताया जाए, ताकि वह कोर्ट के सामने पेश हो सके।

विज्ञापन

आरोपियों में बहस, एक दूसरे पर लगाए आरोप
जब से एसआईटी ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था, तब वह एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कचहरी के बाद जेल में भी आपस में उनकी तीखी बहस हुई। वह एक दूसरे से कह रहे थे कि उनकी वजह से वह फंसे हैं। वह एक दूसरे से यह भी कह रहे थे, तो तुम भी दंगे में शामिल थे।

70 पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
एसआईटी की पहली गिरफ्तारी के बाद सिख विरोधी दंगों से जुड़े कई आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। अभी तक एसआईटी नोटिस देकर आरोपियों से पूछताछ करती थी। वे नोटिस मिलने के बाद बयान भी देते थे। बुधवार को चार को अचानक जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक यह देख कई आरोपी अंडरग्राउंड हो गए। अब उन्हें पकड़ना एसआईटी के लिए बड़ी चुनौती है। एसआईटी ने केस में कुल 96 लोगों को आरोपी बनाया है। 22 की मृत्यु हो चुकी है। 74 में से चार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 70 की गिरफ्तारी शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed