{"_id":"606aec998ebc3e8d3b47f296","slug":"anti-sikh-riot-important-evidence-and-documents-received-by-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: फिर खुल सकती है बंद किए गए 10 केसों की फाइल, एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य व दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: फिर खुल सकती है बंद किए गए 10 केसों की फाइल, एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य व दस्तावेज
Mon, 05 Apr 2021 04:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Apr 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी को रंगनाथ मिश्र आयोग से अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं। इससे जिन 10 केसों की फाइल बंद कर दी गई थीं, अब वे केस दोबारा खुल सकते हैं। ऐसा हुआ तो तकरीबन दो दर्जन हत्याओं के आरोपियों को सजा हो सकती है।
सिख विरोधी दंगों के मामले में एसआईटी 19 केसों की जांच कर रही है। साक्ष्यों के अभाव में 10 केसों की फाइल बंद की जा चुकी है। ये सभी केस हत्या और डकैती के हैं। एसआईटी के मुताबिक साक्ष्य संकलन के लिए एक टीम दिल्ली गई थी। रंगनाथ मिश्र आयोग से दंगा पीड़ितों द्वारा दिए गए शपथ पत्र जुटाए। इसमें बंद किए जा चुके केसों से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। इसमें कुछ आरोपियों के नाम भी लिखे हैं। इन केसों में 100 से अधिक आरोपी है।