फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-cyclone reduces wind speed, mercury may reach 40 degrees by the end of March

Kanpur News: एंटी साइक्लोन से कम हुई हवा की रफ्तार, मार्च के आखिरी तक 40 डिग्री पहुंचेगा पारा

Sat, 07 Mar 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Anti-cyclone reduces wind speed, mercury may reach 40 degrees by the end of March
कानपुर। हवाओं की रफ्तार कम होने से एक सप्ताह में कड़ी धूप के साथ चिपचिपी गर्मी भी पड़नी शुरू हो जाएगी। माैसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से एंटी साइक्लोन यानि प्रति चक्रवात उठने की वजह से वहां से नम हवाएं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य क्षेत्र की ओर बढ़ रही हैं। इससे उमस बढ़ेगी। 15 मार्च के करीब तक दिन का पारा 35 डिग्री के आसपास जबकि आखिरी मार्च तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा जा सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जबकि रात का पारा 1.3 डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले पांच दिनों तक हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटी थी जो घटकर मात्र 5.3 किमी प्रति घंटा रह गई है। धीरे-धीरे इसमें और भी कमी आएगी। इसके साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। बताया कि मध्य क्षेत्र के ऊपर ट्रफ लाइन यानि बादलों की रेखा बनने लगी है जो कड़ी धूप के साथ नमी में इजाफा करेगी। इससे उमस बढ़ सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात मार्च से कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में सुबह से दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। उतर पश्चिमी हवाओं की गति लगभग एक से पांच किमी प्रति घंटा के बीच रह सकती हैं जिसके कारण गर्मी बढ़ने की संभावना आगे आने वाले दिनों बन रही है। डाॅ. पांडेय के अनुसार, क्रमिक रूप से दिन के तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। उन्होंने किसानों से खेतों में नमी बनाए रखने की अपील की है। अगले तीन तक दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

प्रदेश के सबसे गर्म टाॅप 5 जिले

झांसी- 36.2 डिग्री

आगरा- 35.5 डिग्री

बांदा-35.4 डिग्री

हमीरपुर-34.2 डिग्री
अलीगढ़-33.4

-------------

इसे कहते हैं एंटी साइक्लोन

माैसम विभाग के अनुसार, एंटी साइक्लोन (प्रति-चक्रवात) एक ऐसी मौसम प्रणाली है जिसके केंद्र में हवा का दबाव अधिक और परिधि की ओर हवा का दबाव कम होता है। इसमें हवा केंद्र से बाहर की ओर चलती है। इसके चलने से माैसम शुष्क रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed