{"_id":"66113666db3e6c3f330d47c9","slug":"anti-corruption-team-detained-a-pnb-employee-officials-are-avoiding-telling-anything-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: एंटी करप्शन टीम ने PNB के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया, कुछ भी बताने से बच रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: एंटी करप्शन टीम ने PNB के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया, कुछ भी बताने से बच रहे अधिकारी
Sat, 06 Apr 2024 05:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:18 PM IST
सार
Auraiya News: एंटी करप्शन टीम बैंक के संविदा सफाई कर्मचारी व जनसेवा केंद्र संचालक से बैंक के अंदर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले के पीछे किसान क्रेडिट कार्ड को बनवाने में पांच हजार रुपये लेने की बात चर्चा में है।
विज्ञापन
बैंक के बाहर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक संविदा सफाई कर्मी को एंटी करप्शन टीम ने किसी मामले में पकड़ लिया। इस प्रकरण में संविदा कर्मचारी से पूछताछ के बाद एंटी करप्शन टीम ने कस्बे में शिवम कम्प्यूटर सेंटर के नाम से संचालित जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
यहां से उन्होंने जनसेवा केंद्र संचालक शिवम शाक्य को भी हिरासत में लिया है। इस दौरान एंटी करप्शन टीम बैंक के संविदा सफाई कर्मचारी व जनसेवा केंद्र संचालक से बैंक के अंदर पूछताछ कर रही है। वहीं जानकारी होते ही कुदरकोट थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
हालांकि पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या मामला है, इसकी अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले के पीछे किसान क्रेडिट कार्ड को बनवाने में पांच हजार रुपये लेने की बात चर्चा में है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि किसी भी अधिकारी की ओर से नहीं की गई है।
विज्ञापन