{"_id":"682cdb313180542361033acc","slug":"another-youth-had-booked-the-hotel-room-rape-suspected-kanpur-news-c-362-1-ka11011-124094-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दूसरे युवक ने बुक कराया था होटल का कमरा, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दूसरे युवक ने बुक कराया था होटल का कमरा, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर एक होटल के कमरा नंबर 107 में मृत मिली विजयनगर की युवती के मामले की जांच में पुलिस को किसी तीसरे की भी जानकारी मिली है। पता चला है कि कमरा किसी और युवक ने बुक कराया था।
पुलिस ने दीपक नाम के इस युवक के अलावा चकेरी के ओमपुरवा निवासी युवती के मित्र उत्कर्ष और होटल माउंटेन के केयरटेकर करन सिंह से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि होटल के कमरे में शराब, गांजा और सिगरेट कौन ले गया था। मंगलवार को फिर से पुलिस टीम होटल गई और गहनता से जांच की। पुलिस टीम ने अलग-अलग कर्मचारियों से पूछताछ की।
इससे पहले तीन डॉक्टरों के पैनल ने युवती के शव का पोस्टमॉर्टम किया। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई। साथ ही युवती के नाखून, बाल, स्वाब के सैंपल लिए। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ न होने की वजह से बिसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा गले या फिर शरीर पर कहीं भी कोई चोट का निशान नहीं मिला है। शव ले जाते वक्त पिता और भाई फूट-फूटकर कर रोते बिलखते रहे। उनका कहना था कि वह लोग तो जीते जी मर गए। पोस्टमॉर्टम हाउस में मृतका के पिता, भाई के अलावा तीन अन्य लोग थे। वहीं पुलिस की जांच में सामने आया कि कमरा किसी तीसरे युवक ने बुक कराया था।