फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another storm will have a huge crash Casco

एक आैर तूफान तो केस्को होगा धड़ाम

Sat, 11 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Another storm will have a huge crash Casco
तीन दिन से दर्जनों गांव में बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
सुहेल खान
विज्ञापन

कानपुर। शहर में आई तूफान, आंधी और बारिश से केस्को के परेड बिजलीघर स्टोर में पोल, केबल, ट्रांसफार्मरों और कंडक्टरों की संख्या आधी रह गई है। केस्को को साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब केस्को को बिजली उपकरण की खरीद करनी होगी। वरना एक और तूफान आया तो शहर में बिजली की मरम्मत कराने में केस्को के पसीने छूट जाएंगे। समय से उपकरण न मिलने पर शहरियों को हफ्तों बिजली नहीं मिलेगी। केस्को प्रबंधन ने नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
23 जून को आए तूफान से केस्को को 2 करोड़ 26 लाख 34 हजार रुपये का नुकसान हुआ था। इसमें टूटे खंभों से 61 लाख 40 हजार 956 रुपये की हानि हुई। ट्रांसफार्मर खराब होने से एक करोड़ 28 लाख 98 हजार नौ सौ रुपये का नुकसान हुआ जबकि केबल, कंडक्टर, इंसुलेटर के नुकसान 35 लाख 94 हजार 200 रुपये है। इसी तरह चार जून और सात जून को आई आंधी से सवा करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

खाली हो जाएगा केस्को का स्टोर
एक और बड़ा तूफान आया तो केस्को बिजलीघर स्टोर खाली हो जाएगा। अभी केस्को के पास स्टोर में खंभे और ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त संख्या है लेकिन केबल और कंडक्टर की जरूरत पड़ सकती है। केस्को के परेड बिजलीघर में 400 से 1000 केवी के 112 ट्रांसफार्मर हैं। जबकि 400 से 630 केवी के 78 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, जो मरम्मत के लिए पड़े हैं। तूफान में 600 खंभे गिर चुके हैं। अब ऐसा तूफान आए इसके पहले केस्को को उपकरणों की खरीद करनी होगी। वरना मरम्मत के लिए संसाधन जुटाने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र देगा 460 करोड़, यूपी से मिलेंगे 170 करोड़
केस्को को इन्फ्रास्ट्रक्चर, सबस्टेशन, अंडरग्राउंड केबल और सुंदरीकरण के लिए काफी धन मिलना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने आईपीडीएस योजना के तहत 460 करोड़ और यूपी सरकार ने 170 करोड़ रुपये पास कर दिए हैं। शासन से मिलने वाले 170 करोड़ रुपये में बिजलीघर, साइकिल मार्केट और बाबूपुरवा में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाई जाएगी। सुंदरीकरण के काम व इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed