{"_id":"695043c2567ae017880ca325","slug":"another-report-on-the-big-fraudster-and-his-two-associates-investigation-to-be-transferred-to-chennai-kanpur-news-c-362-1-ka11002-138297-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महाठग और उसके दो साथियों पर एक और रिपोर्ट, चेन्नई ट्रांसफर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महाठग और उसके दो साथियों पर एक और रिपोर्ट, चेन्नई ट्रांसफर होगी जांच
विज्ञापन
कानपुर। महाठग रविंद्र नाथ सोनी और उसके दो साथियों के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में एक और एफआईआर शनिवार को दर्ज हुई है। यह एफआईआर दुबई के एनआरआई ने दर्ज कराई है। उसने महाठग और उसके साथी सूरज जुमानी व गुरनीत कौर पर 98 लाख रुपये ठगने के आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने इस एफआईआर को जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज करने के बाद इसकी विवेचना के लिए इसे चेन्नई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
तमिलनाडु चेन्नई कोलाथुर मदनमकुप्पम रोड निवासी मणिकंदन राजगोपाल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में गुरनीत कौर ने उन्हें कॉल करके ब्लूचिप काॅमर्शियल ब्रोकर कंपनी में निवेश करने व 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह पाने की योजना के बारे में बताया। भरोसा कर उन्होंने 36,700 दिरहम (करीब 8.97 लाख रुपये) निवेश कर दिए। लाभांश के साथ उन्हें राशि वापस मिली तो और भरोसा बढ़ गया। दो बार में 98,44,100 रुपये निवेश कर दिए। चार फीसदी लाभांश देने की बात उन्हें बताई गई थी। हालांकि, इसके बाद आरोपी ताला लगाकर गायब हो गए। सोशल मीडिया से रवींद्र नाथ सोनी की गिरफ्तार का पता चलने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने शहर आए। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच पीड़ित के गृह जनपद से संबंधित थाने को भेज दी गई है।