फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another green belt will be built from Babakuti to Yashodanagar bypass, plan to plant five lakh saplings

Kanpur: बाबाकुटी से यशोदानगर बाईपास तक बनेगी एक और ग्रीनबेल्ट, तीन करोड़ लागत…पांच लाख पौधे लगाने की योजना

Tue, 18 Jun 2024 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

Kanpur News: नगर निगम के उद्यान अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि बाबाकुटी चौराहे से यशोदानगर बाईपास तक बनी ग्रीनबेल्ट तोड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। 18 जून को नोटिस भेजकर मरम्मत कराने के लिए कहा जाएगा। यदि 15 दिन में मरम्मत नहीं कराई, तो नगर निगम अवैध कट बंद करेगा।

विज्ञापन
Another green belt will be built from Babakuti to Yashodanagar bypass, plan to plant five lakh saplings
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के दक्षिणी क्षेत्र में बाबाकुटी चौराहे से यशोदानगर बाईपास तक एक और ग्रीनबेल्ट विकसित होगी। इसके लिए नगर निगम मंगलवार को टेंडर खोलेगा। अगले महीने से अतिक्रमण हटाकर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। करीब तीन किलोमीटर लंबी ग्रीनबेल्ट में बाउंड्री, लोहे की जालियां, सबमर्सिबल लगाने के साथ ही सघन पौधरोपण किया जाएगा। बाबाकुटी चौराहे से यशोदानगर बाईपास होते हुए पशुपतिनगर तक ग्रीनबेल्ट बनवाने के बाद इसी के समानांतर सड़क के दूसरी तरफ भी ग्रीनबेल्ट विकसित करने की तैयारी नगर निगम ने शुरू की है। निर्माण की अनुमानित लागत सवा तीन करोड़ रुपये है। आचार संहिता की वजह से टेंडर नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन

जगह-जगह अतिक्रमण, चलेगा बुलडोजर
नगर निगम ने जहां ग्रीनबेल्ट विकसित करने की योजना बनाई है, उसमें बाबाकुटी चौराहे पर पुलिस चौकी, उसके बाद अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर ट्रकों, टैंपो सहित अन्य वाहनों की मरम्मत की जाती है। वहां से किदवईनगर चौराहे तक 20 से ज्यादा दुकाने हैं। 40 दुकान के बाहर फल मंडी, सब्जी मंडी लगती है। किदवदईनगर के-ब्लॉक और वाई-ब्लॉक से लेकर विराटनगर तक कबाड़ के गोदामों से लेकर चार गेस्ट हाउस संचालकों के अवैध कब्जे हैं। ये सब गिराए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले बनी ग्रीनबेल्ट तोड़ने वालों को भेजेंगे ठीक कराने का नोटिस
नगर निगम के उद्यान अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि बाबाकुटी चौराहे से यशोदानगर बाईपास तक बनी ग्रीनबेल्ट तोड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। 18 जून को नोटिस भेजकर मरम्मत कराने के लिए कहा जाएगा। यदि 15 दिन में मरम्मत नहीं कराई, तो नगर निगम अवैध कट बंद करेगा। निर्माण में होने वाला खर्च संबंधित लोगों से वसूला जाएगा। एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed