फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another fraud report against land mafia Gajendra Singh Negi

Kanpur News: भू-माफिया गजेंद्र सिंह नेगी पर धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट

Tue, 30 Dec 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Another fraud report against land mafia Gajendra Singh Negi
कानपुर। भू-माफिया गजेंद्र सिंह नेगी, उसकी पत्नी और भाई के खिलाफ सोमवार को रावतपुर थाने में धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसे दर्ज कराने वाले युवक का आरोप है कि नेगी ने मदद के नाम पर अपने, पत्नी और भाई के खाते में लाखों रुपये जमा करवाए। रुपये लौटाने की बात आई तो पहले फ्लैट देने का वादा किया फिर फर्जी दस्तावेज दिखाकर एक जमीन पीड़ित के नाम करने का झांसा भी दिया। गड़रियनपुरवा विकास नगर निवासी रविकांत बाजपेई की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गजेंद्र सिंह नेगी उनका पुराना परिचित है। नेगी कुछ साल पहले धोखाधड़ी के मामलों में जेल में बंद था तब उसने जरूरत बताकर अपने खाते में 4.45 लाख रुपये, भाई शिवचरण सिंह नेगी के खाते में 4.11 लाख रुपये और पत्नी प्रीति बाजपेई के खाते में चार लाख रुपये जमा करवाए थे। वर्ष 2020 में कोविड के दौरान जब फिर नेगी एक मुकदमे में जेल गया तो पैरवी के लिए उसकी पत्नी ने उनसे पांच लाख रुपये लिए। बाद में रकम मांगने पर रुपयों के एवज में एक फ्लैट देने का आश्वासन दिया था। हालांकि बाद में बगदौधी बांगर में आराजी संख्या 555 का एक रकबा दिखाकर ढाई बीघा जमीन पीड़ित के नाम लिखने का झांसा दिया। बाद में जांच में पता चला कि यह जमीन गुरु शरण कौर के नाम पर दर्ज है। इंस्पेक्टर रावतपुर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपोंकी जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed