फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Another FIR Filed Against Eight Individuals, Including a Gangster, for GST Evasion Worth Lakhs

Farrukhabad: लाखों की जीएसटी चोरी में गैंगस्टर सहित आठ पर एक और प्राथमिकी

Mon, 23 Mar 2026 08:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Another FIR Filed Against Eight Individuals, Including a Gangster, for GST Evasion Worth Lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जीएसटी चोरी के मामले में सक्रिय गिरोह के सरगना जुबैर और सुखवीर के गुर्गों द्वारा एक किसान के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर लाखों रुपये की जीएसटी चोरी करने का एक और मामला सामने आया है। किसान की तहरीर पर कोतवाली में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गैंगस्टर जुबैर व सुखवीर सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


गांव कुआंखेड़ा निवासी किसान सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को उसे फोन कर सेंट्रल जीएसटी कार्यालय कायमगंज बुलाया गया। वहां उसे जानकारी दी गई कि उसके खेत गाटा संख्या 202 की भूमि पर फर्जी क्रय-नामा तैयार कर अमन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म संचालित की जा रही है। इस पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया है। जब किसान ने इस बारे में अमन और उसके साथियों से जानकारी की, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने जानकारी जुटाई तो इसमें सामने आया कि आरोपियों का गिरोह फर्जी फर्मों के जरिए तंबाकू कारोबार में जीएसटी चोरी कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने अमन खान निवासी करीमनगर, अरबाज, फैजल, जुबैर, सुखवीर, आशीष, अदनान और अरबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान के नाम का दुरुपयोग किया और अवैध कारोबार कर टैक्स चोरी की। किसान ने फर्जी किराएनामे की प्रतियां भी पुलिस को सौंपी हैं। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed