फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another charge over Palikadhyksh kannauj

कन्नौजः पालिकाध्यक्ष पर लगा एक और आरोप, अपने बचाव में दुष्कर्म के आरोपी ने कही ये बात

Thu, 13 Dec 2018 10:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Another charge over Palikadhyksh kannauj
आरोपी पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री
यूपी के कन्नौज में पालिकाध्यक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ने उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे वह और उसका परिवार खौफ में है।  
विज्ञापन


 शहर की एक युवती पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने शैलेंद्र के दोस्त मोहन, आशू अवस्थी, आलोक दुबे  पर दुष्कर्म करने में सहयोग का आरोप लगाया। वहीं पीड़िता ने शैलेंद्र की मां मीना अग्निहोत्री, चाची मोनी, चाचा संजय और अतुल अग्निहोत्री, भाई विक्रांत अग्निहोत्री पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शैलेंद्र, उसके परिवार के लोग और दोस्त लोग बेखौफ होकर शहर में घूम रहे हैं। शैलेेंद्र अग्निहोत्री ने उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। मुकदमा वापस न लेने पर उसे व उसके भाई को फर्जी मुकदमों में फंसाने की भी दी है। मांग की कि विवेचक जल्द कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर आरोपियों को गिरफ्तारी कर जेल भेजे।

मामले की विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच प्रभारी विकास राय ने बताया कि आरोपी कोर्ट से स्टे आर्डर ले आए हैं। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है। जो आरोप हैं बेबुनियाद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed