{"_id":"5e7120688ebc3ea4a43a0c84","slug":"anm-kanpur-news-knp550956863","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम ने लगाई फांसी
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। शादी के एक वर्ष बाद ही ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एएनएम की प्रशिक्षार्थी थी। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में सपना (24) पत्नी महेश कुशवाहा ने ससुराल में सोमवार की शाम कमरा बंद कर सीलिंग फैन में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय पति व अन्य ससुरालीजन नहीं थे।
यह भी पता चला है कि सपना पड़ोसी जनपद फतेहपुर में एएनएम का कोर्स कर रही थी। सोमवार को अपने कालेज जाने के लिए पचोखर गांव से पति के साथ अतर्रा आई थी, लेकिन फतेहपुर की बस न मिलने से वापस लौट गई थी। इसी के बाद शाम को खुदकुशी कर ली। उसका मायका कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेढ़ासानी गांव में है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई लवकुश कुशवाहा ने बताया कि सपना की शादी पिछले वर्ष 4 फरवरी को हुई थी। उधर, पति का कहना है कि आत्महत्या क्यों की, वह नहीं समझ पा रहा। क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।