फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ankit of Farrukhabad tops UP in ACF RFO exam

फर्रुखाबाद के अंकित ने एसीएफ आरएफओ परीक्षा में किया यूपी टॉप, पिता उत्तराखंड में जीआईसी के हैं प्रधानाचार्य

Tue, 13 Oct 2020 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Ankit of Farrukhabad tops UP in ACF RFO exam
अंकित यादव - फोटो : अमर उजाला
असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (एसीएफ) रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर-2017 की परीक्षा में फर्रुखाबाद के अंकित यादव ने प्रदेश में टॉप किया है। अंकित को वन क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला जेएनवी रोड निवासी दुर्विजय सिंह यादव चमोली, उत्तराखंड के देवीखेत कस्बे के राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं। उनके एक बेटा अंकित और बेटी दीप्ति है। दोनों ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन


अंकित देहरादून से शिक्षा लेने के बाद दिल्ली में प्रतियोगिता की तैयारी करने लगे। लगन, माता-पिता के संस्कार और गुरुजनों के कुशल निर्देशन में उन्होंने एसीएफ आरएफओ-2017 की परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अक्तूबर को आए परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की। अंकित ने बताया कि परीक्षा स्पेशल रिक्रूटमेंट और जनरल रिक्रूटमेंट कैटेगरी की हुई थी। उन्होंने स्पेशल रिक्रूटमेंट में यूपी टॉप किया है। अब दो महीने में वन क्षेत्राधिकारी के पद पर सीधी तैनाती की जाएगी। बताया कि उनकी माता गृहिणी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed