{"_id":"64ca2cd3f5226a27080f7b4f","slug":"anita-agarwal-reached-prayag-vidya-mandir-inter-college-said-school-is-a-safe-place-incident-unfortunate-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंची अनीता अग्रवाल, बोलीं- स्कूल सुरक्षित जगह, घटना दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंची अनीता अग्रवाल, बोलीं- स्कूल सुरक्षित जगह, घटना दुर्भाग्यपूर्ण
Wed, 02 Aug 2023 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 02 Aug 2023 03:46 PM IST
सार
Kanpur Crime: अनीता अग्रवाल ने कहा कि बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि मां को बेटे से मारपीट और झगड़े की सूचना थी। ऐसी जानकारी होने पर मां को स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनीता अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल सबसे सुरक्षित जगह होती है। यहां हत्या जैसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिवावक निश्चिंत होते हैं कि बच्चे स्कूल गए है। स्कूल में क्लासरूम के अंदर घटना होना बहुत ही गलत है। अगर ऐसी घटनाएं स्कूलों में होगी तो,माँ बाप बच्चों को स्कूल भेजने से डरेंगे।
विज्ञापन
यह बात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बुधवार को प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कही। हाईस्कूल के छात्र द्वारा सहपाठी की चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने जांच के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्कूल के ऊपरी हिस्से में रेलिंग को ऊंचा करने के निर्देश भी दिए। कहा कि बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि मां को बेटे से मारपीट और झगड़े की सूचना थी। ऐसी जानकारी होने पर मां को स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन