फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   angry worker go on strike due to pending salary

वेतन न मिलने से गुस्साए सफाईकर्मी कहा ''घर में खाने को नहीं दाना- 'करू तो क्या करू'

Wed, 14 Jun 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
angry worker go on strike due to pending salary
डेमो
जब काम करने पर भी वेतन ना मिले तो हलात कैसे हो जाते है सोचना मुश्किल है। वैसे तो अकसर सफाई को लेकर सरकार कोई ना कोई नई योजना लेकर आती रहती पर जब सफाई कर्मियो को ही उन का मेहनताना ना दिया जाऐ तो हलात कैसे हो जाते है यह नजांरा मंगलवार को बर्रा में देखने को मिला।
विज्ञापन


कानपुर साउथ बर्रा में मंगलवार को वेतन न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मियों ने कूड़ा ट्राली खड़ी करके हाईवे जाम कर दिया। आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। इसके चलते दक्षिण के कई वार्डों में कूड़ा नहीं उठ सका। आईएलएफएस कंपनी शहर के वार्डों में कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने ठेकेदारों की मदद से सफाईकर्मी लगा रखे हैं। चार माह का वेतन न मिलने से गुस्साए सफाईकर्मियों ने तात्याटोपे नगर चौराहे पर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हाईवे पर कूड़ा ट्राली लगाकर हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद भी अधिकारी नहीं आए तो सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द वेतन का भु्गतान नहीं किया गया तो 110 वार्डों के कर्मचारी अनशन पर बैठ जाएंगे। प्रदर्शन में भोला, सुनील कुमार, छेदीलाल, दिलीप कुमार, राम प्रकाश, सेतराज, शनि कुमार, राजा कठेरिया, छोटेलाल, राजू भारती, गंगा चरन आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed