फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   angry people of hardoi with power crisis

यूपी: बिजली संकट से नाराज लोगों ने तहसीलदार को बनाया बंधक, उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर गेट बंद किया

Wed, 31 Jul 2019 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 31 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
angry people of hardoi with power crisis
सवायजपुर पावर हाउस में तहसीलदार मूसाराम थारू को बंधक बनाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के ग्राम भैलामऊ में 15 दिन से बिजली संकट झेल रहे लोगों का सब्र मंगलवार को टूट गया। दर्जनों लोगों ने कस्बा स्थित सब स्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समस्या जानने पहुंचे तहसीलदार सवायजपुर मूसाराम थारू को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। भैलामऊ में 15 दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इससे नाराज गांव के करीब 40 उपभोक्ता मंगलवार दोपहर कस्बा स्थित उपकेंद्र पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि बिजली न आने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


 

उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर गेट बंद किया, अफसरों ने समझाया  

angry people of hardoi with power crisis
पावर हाउस का गेट बंद किए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर वह तहसील जाकर एसडीएम से भी मिले थे, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तहसीलदार सवायजपुर मूसाराम थारू मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज प्रदर्शनकारी तहसीलदार के साथ उपकेंद्र के अंदर आ गए और उपकेंद्र का गेट बंद कर उन्हें बंधक बना लिया।

इसकी सूचना मिलते ही अभियंता विद्युत शाहाबाद सूर्यकुमार, उपखंड अधिकारी विद्युत शाहाबाद रणधीर कुमार, कोतवाल लोनार राजेश राय, एसओ हरपालपुर ज्ञानेंद्र सिंह व सवायजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने शाम तक आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में कमल किशोर दुबे, पवन, विपिन, कमलेश, सुशील, कमलाकांत, गोविंद, कमला शंकर, कुलदीप कुमार, कमलाकांत, रामकरण व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed