फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angry over lack of action in assault case, woman climbs tower

Kanpur News: मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज महिला टावर पर चढ़ी

Sat, 13 Jun 2026 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Angry over lack of action in assault case, woman climbs tower
डेरापुर। मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला शुक्रवार शाम मुंगीसापुर क्षेत्र के लडुवापुर गांव के पास स्थित एक टावर पर चढ़ गई। महिला ने आत्महत्या की चेतावनी दी। पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अधिकारियों के समझाने और मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन के बाद महिला तीन घंटे बाद नीचे उतरी।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के नहली गांव के मजरा गिरवर सिंह का पुरवा निवासी रचना चौहान (23) का आरोप है कि नौ जून को रात नौ बजे के करीब वह पति के साथ मंगलपुर से गांव जा रही थी। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसके और पति अमित चौहान के साथ मारपीट की थी। मामले की शिकायत थानाध्यक्ष मंगलपुर और पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी से क्षुब्ध होकर शुक्रवार शाम करीब चार बजे रचना मुंगीसापुर के निकट लडुवापुर गांव के खेत में स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष डेरापुर धीरेंद्र सिंह, सीओ संजय गुप्ता, एसडीएम शालिनी उत्तम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारी महिला से बातचीत कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। महिला आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी किए जाने की बात पर अड़ी रही। घटना के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलने के बाद मंगलपुर थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंचीं। सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू भी पहुंचे। उन्होंने भी महिला को समझाकर उतरने के लिए कहा। सीओ संजय गुप्ता ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया, इसके बाद शाम सात बजे के करीब महिला नीचे उतर आई। उसके द्वारा दी गई तहरीर पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। महिला के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed