फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angered to husband, Wife set fire with childrens

पति की बस इस बात से नाराज पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, दो बच्चों संग लगाई आग तो मच गयी चीख-पुकार

Sat, 03 Aug 2019 11:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Aug 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Angered to husband, Wife set fire with childrens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर मे पति के मायके जाने से मना करने पर नाराज महिला ने दो बच्चों संग शनिवार सुबह आग लगा ली। महिला की मौके पर, जबकि मासूम बेटी की झांसी मेडिकल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 45 फीसदी झुलसे बेटे का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला के मायके वालों के आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ शुभसूचित पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी देवकी नंदन पाल खेती किसानी करते हैं। उनकी शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के छिन्ना गांव की कुमारी उर्फ किरन (25) के साथ 2014 में हुई थी। उनके एक बेटा अंकित (5) और बेटी संगीता (3) थी। किरन कई दिनों से पति से मायके जाने की बात कह रही थी, मगर वह इनकार कर रहा था।
विज्ञापन

 

सुबह पति राठ किसी काम से चला गया, जबकि सास और ससुर मवेशी चराने खेतों में चले गए। 11 बजे किरन ने घर के अंदर दोनों मासूम बच्चों संग केरोसिन डाल आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दीवार तोड़कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक किरन की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे अंकित व संगीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर होने पर दोनों बच्चों को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में संगीता ने दम तोड़ दिया। महिला के ससुर शिवनारायण पाल बहू के कदम से भौचक हैं।

कहा कि नहीं मालूम कि बहू ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पति ने बताया कि इसी साल जनवरी में पत्नी को मायके से लेकर आया था। कई दिनों से मायके जाने की फिर जिद कर रही थी। उधर, सीओ शुभसूचित का कहना है कि पहली नजर में महिला द्वारा मायके जाने की जिद का मामला सामने आ रहा है। मायके पक्ष के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed