फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angered by his wife departure young man committed suicide

कानपुर: मासूम बेटी से मिलने नहीं दे रहे थे ससुराल वाले, डिप्रेशन में ट्यूशन टीचर ने खुद को गोली मारी, मौत

Wed, 01 Dec 2021 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Dec 2021 03:10 PM IST
सार

युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Angered by his wife departure young man committed suicide
बेटी के साथ रितेश द्विवेदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा दो हेमंत विहार कालोनी निवासी ईएसआई के रिटायर्ड कर्मचारी सूर्य प्रकाश के छोटे बेटे रितेश द्विवेदी (37) ने बुधवार सुबह तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के वक्त उनकी मां घर में मौजूद थीं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद से वह डिप्रेशन में चल रहे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य तथ्यों पर भी पुलिस जांच कर रही है। एसीपी गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह रितेश द्विवेदी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद उनकी मां सुमन जब कमरे में पहुंची तो उनका शव बेड पर खून से  लथपथ पर पड़ा था।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम संग मौकेपर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर तमंचे को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2014 में रितेश की शादी दबौली निवासी कोमल से हुई थी। जिनसे एक छह साल की बेटी आध्या है। शादी के बाद से ही अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्ष 2019 में कोमल ने रितेश व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई और बेटी को अपने साथ मायके लेकर चली गई। इसके बाद से रितेश डिप्रेशन में रहने लगा था। बुधवार सुबह  नाश्ता करने के बाद वह बालकनी में काफी देर तक टहलता रहा।

कुछ देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। ऊपर जाकर देखा गया तो उसका शव बेड पर पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की बेवफाई और बेटी से बिछड़ने केगम में सदमे में थे रितेश
रितेश के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद से वह मायके में है। रितेश को बेटी से नहीं मिलने देेते थे।  तब से रितेश सदमे में था। इसीलिए उसने खुदकुशी कर ली।

घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। तमंचे को कब्जे में लिया है। फोरेंसिक जांच में रितेश द्वारा ही गोली चलाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य बिंदूओं पर भी जांच की जा रही है कि सुसाइड के पीछे असली वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed