फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angel Women remain unbeaten in the league and reach the final

Kanpur News: लीग में अपराजित रहते हुए एंजेल वुमंस ने फाइनल में बनाई जगह

Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Angel Women remain unbeaten in the league and reach the final
केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप में अपराजिता रहते हुए फाइनल में पहुंची एंजेल व - फोटो : केसीए
कानपुर। शहर की क्रिकेट लीग में एंजेल वुमंस टीम ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हर मंजिल हासिल की जा सकती है। टीम ने इतिहास रचते हुए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप में अपराजित रहते हुए 37 अंक प्राप्त कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

एंजेल वुमंस टीम ने पहले मैच में वैदिक यूनियन क्लब और दूसरे में वंडर वुमंस क्लब को पराजित किया। इसके बाद फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब, चौथे मुकाबले में ग्लोरी क्लब पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने यशराज एकेडमी और बीवीएस एकेडमी को 43 रन से पराजित किया। जबकि एक अन्य मुकाबले में सिटी क्लब को 10 विकेट से हराया। शुक्रवार को खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। एंजेल वुमंस ने पूरे प्लेट ग्रुप में अपराजित रहते हुए 37 अंक अर्जित किए और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने टीम के लिए किया शानदार प्रदर्शन
बल्लेबाजी के दम पर फाइनल तक पहुंचने में टीम की कई खिलाड़ियों का रोल बेहतर रहा। पहले मैच में तृप्ति सिंह ने वैदिक यूनियन के खिलाफ 87 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में नंदिनी सिंह ने 13 रन देकर छह विकेट झटके। दूसरे मैच में वंडर वुमंस के खिलाफ निशा वर्मा ने 50 रन की नाबाद पारी खेली, तो गेंदबाजी में सिद्धी मिश्रा ने 17 रन देकर चार विकेट चटकाए। तीसरे मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ अर्चना देवी ने 14 रन देकर छह विकेट लिए, तो चौथे मैच में शिबू सिंह पाल ने 61 रन व बबिता यादव ने 58 रन की अर्द्धशतकीय पारी ग्लोरी क्लब के खिलाफ खेली। पांचवें मैच में यशराज एकेडमी के खिलाफ एकता सिंह ने नाबाद 56 रन और गेंदबाजी में सिद्धी मिश्रा ने 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। छठवें मुकाबले में बीवीएस एकेडमी के खिलाफ जीत में तृप्ति सिंह ने 37 व अर्चना देवी ने 34 रन बनाए, तो सातवें मैच में ईशा पांडे ने 19 रन देकर चार व सिद्धी मिश्रा ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए और बल्लेबाजी में बबिता यादव ने 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed