फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anganwadi workers protest against Yogi Sarkar start from august 29th

चुनावी वादा भूल गई योगी सरकार, अब हो जाओं दो-दो हाथ करने को तैयार

Sat, 26 Aug 2017 09:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
anganwadi workers protest against Yogi Sarkar start from august 29th
डेमो

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रदेश सरकार के खिलाफ मौर्चाबंदी करने का आह्वान किया। इस बाबत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आने वाली 29 अगस्त को लखनऊ में जमा होने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब हो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की बात कह रहे हैं। इनका कहना है कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाए जाने से कम किसी बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके लिए भले ही प्रशासन से दो-दो हाथ करना पड़े। वे इसके लिए अब राजधानी आने को भी तैयार है। जहां मजबूती के साथ वे शासन के सामने अपनी मांग रखेंगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हमीरपुर कलक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के धरने की अध्यक्षता ममता त्रिवेदी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बता दिया है कि मांगें माने जाने तक केंद्रों में ताले बंद रहेंगे। कहा कि अब वह लखनऊ में धरना देकर शासन को जगाएंगी। तय हुआ कि 29 अगस्त मंगलवार को राजधानी के जीपीओ पार्क में धरना होगा। कलक्ट्रेट परिसर में धरने को कोमल वर्मा, शोभना सिंह, माया निगम, संपत तिवारी, बीनू यादव आदि संबोधित किया। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलित कार्यकर्ता ने शनिवार को नगर की सड़कों पर भीख मांगेंगी। भीख में जो धन आएगा उसे मुख्यमंत्री को भेजेंगी जिससे सरकार की निर्धनता दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद हो विधानसभा चुनाव पूर्व 09 फरवरी को फर्रुखाबाद के कंपिल के केएसआर इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह खटिक के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उपमु्ख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सरकार बनने के बाद वह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाएगी।

-29 को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया
-धरने के बाद आज भीख मांगेंगी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed