{"_id":"6148a6f7a16fa915016219b2","slug":"andhra-pradesh-and-tamil-nadu-are-linked-to-cyber-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु से जुड़े हैं साइबर ठगी के तार, प्राइवेट कंपनी के खाते से 14.12 लाख रुपये उड़ाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु से जुड़े हैं साइबर ठगी के तार, प्राइवेट कंपनी के खाते से 14.12 लाख रुपये उड़ाने का मामला
Mon, 20 Sep 2021 08:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Sep 2021 08:51 PM IST
सार
कंपनी से खातेदारों का ब्योरा लेने के बाद जल्द ही पुलिस दोनों राज्यों में भेजी जाएगी। कंपनी के अधिकृत लीगल अफसर नवीन खेराजनी ने अगस्त में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ रायपुरवा थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रायपुरवा की रेडमिल बिजनेस मॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खाते से आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के साइबर अपराधियों ने 14.12 लाख रुपये उड़ाए थे। रुपये ट्रांसफर करने के लिए अपराधियों ने पेमेंट गेट-वे का इस्तेमाल किया था।
इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। कंपनी से खातेदारों का ब्योरा लेने के बाद जल्द ही पुलिस दोनों राज्यों में भेजी जाएगी। कंपनी के अधिकृत लीगल अफसर नवीन खेराजनी ने अगस्त में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ रायपुरवा थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तहरीर के मुताबिक कंपनी की ओर से रेडमिल बिजनेस मॉल नाम से एप संचालित होता है। इस एप के जरिये कंपनी अपने ग्राहकों को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) से बैंकिंग और मनी ट्रांसफर की सुविधा पूरे भारत में उपलब्ध कराती है। कंपनी का एप डाउनलोड करके लोग बिजनेस एजेंट बनते हैं और ग्राहकों को उनके खातों से रकम निकासी की सुविधा देते हैं।

आरोप है कि साइबर अपराधियों ने भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, केयर फॉर लाइफ चैरिटेबल ट्रस्ट व श्री सिद्धि विनायक गणपति टेंपल ट्रस्ट नाम से फर्जी आइडी से कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराया। बिजनेस एजेंट बनकर 400 से ज्यादा ग्राहकों के आधार कार्ड, थंब इंप्रेशन की मदद से उनके खातों से 18 मई 2021 से 15 जून 2021 के बीच 14.12 लाख रुपये निकाल लिए थे।
पीड़ितों की शिकायत पर उनके बैंक अधिकारियों ने रेडमिल कंपनी के खाते से संबंधित यस बैंक से संपर्क किया था। इसके बाद यस बैंक ने कंपनी के खाते से पूरी रकम पीड़ितों के खातों में लौटाई थी।
एसीपी अनवरगंज मो. अकमल खान ने बताया कि कंपनी से खातेदारों के साथ ही संदिग्ध आरोपियों के आइपी एड्रेस व अन्य ब्योरा मांगा गया है। जांच के लिए टीम आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु भेजी जाएगी।