{"_id":"68fa601755b000be060fdd15","slug":"anarchists-damage-ambedkar-statue-rosh-in-villages-etawa-news-c-216-1-etw1012-132385-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र के गांव धरवार के परिषदीय विद्यालय में लगी आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने गुरुवार सुबह क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राव, सीओ आयुषी सिंह, तहसीलदार सदर राजकुमार व तहसीलदार नेहा सचान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, प्रधान मनीष जाटव, रिंकू जाटव व बाबा साहेब आंबेडकर समिति के अध्यक्ष अश्वनी प्रताप के साथ अनेक अनुयायी भी मौके पर पहुंच गए। उक्त लोगों ने नाराजगी जाहिर की। सभी ने मांग की कि मूर्ति तोड़ने वालों की शीघ्र पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और गांव में सामाजिक सौहार्द बना रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पार्क में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले कैमरे भी चोरी कर लिए गए थे। ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाने की भी मांग की। अधिकारियों व पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। धरवार प्रधान को नई प्रतिमा लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।