{"_id":"5e6df9d78ebc3ea4b84cc10e","slug":"anand-vihar-express-survived-the-crash-in-farukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, इंजन चला गया आगे, बोगियां पीछे रह गईं, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, इंजन चला गया आगे, बोगियां पीछे रह गईं, मचा हड़कंप
Sun, 15 Mar 2020 04:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Mar 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
आनंद विहार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में कानपुर से आनन्द विहार जा रही आनन्द विहार एक्सप्रेस ट्रेन बड़े हादसे से बच गई। फर्रुखाबाद से ट्रेन आनन्द विहार के लिए सुबह 11 बजे चली थी। पांच किमी आगे श्रीमद द्वारिकापुरी स्टेशन से पहले बघार नाले पर डिब्बों से इंजन अलग हो गया।
डिब्बे पीछे रह गए और इंजन करीब 500 मीटर आगे चला गया। इससे सवारियों में हड़कम्प मच गया। ड्राइवर ने इंजन पीछे करके दोबारा जोड़ने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। रेलवे स्टेशन से सम्बंधित स्टाफ को बुलाकर कपलिंग को जोड़ा गया। ट्रेन पौने दो घण्टे बाद 12:45 बजे आनन्द विहार के लिए रवाना हुई।