{"_id":"5c1fd6b0bdec2256c210d27e","slug":"anamika-ambar-join-shivpal-yadav-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका अंबर प्रसपा में शामिल, शिवपाल यादव ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका अंबर प्रसपा में शामिल, शिवपाल यादव ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी
Mon, 24 Dec 2018 08:52 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 Dec 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
अनामिका अंबर प्रसपा में शामिल
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रविवार को इटावा में सैफई के हैवरा में चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कवयित्री डॉ. अनामिका अंबर को पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
कवि सम्मलेन का आयोजन प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से किया गया था। सम्मेलन के बाद कवयित्री डॉ. अनामिका ने यूपी के मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि डॉ. अनामिका को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है, पर वे कहां से चुनाव लडे़ंगी। इस बात की घोषणा अभी नहीं हुई है। डॉ. अनामिका मेरठ की निवासी हैं।
विज्ञापन