{"_id":"6aaae4c3bd8083fdf6046898","slug":"an-electricity-cable-and-two-poles-were-damaged-on-wednesday-after-being-hit-by-a-truck-in-the-radhapuram-lane-located-in-the-citys-deendayal-ward-kanpur-news-c-220-1-akb1002-149054-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केबल क्षतिग्रस्त होने से घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केबल क्षतिग्रस्त होने से घंटों गुल रही बिजली
Thu, 17 Sep 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। नगर के दीनदयाल वार्ड स्थित राधापुरम वाली गली में बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आने से बिजली केबल और दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। नगर में दो घंटे बिजली गुल रही। इसके बाद प्रभावित इलाके की बिजली आपूर्ति अलग कर अन्य कनेक्शनों की बिजली बहाल कर दी गई। राधापुरम में करीब 20 घरों की बिजली देर रात तक बहाल होने की उम्मीद है।
राधापुरम वाली गली में बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक लेकर चालक पहुंच गया। एबीसी केबल ट्रक के ऊपरी ओर फंस कर खिंच गई। इससे केबल व दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिजली निगम कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रक को वहीं खड़ा करा दिया। बिजली कर्मियों ने क्षतिग्रस्त केबल और पोल ठीक कराने का काम शुरू किया।
इधर, प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराकर अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति दो घंटे बाद बहाल करा दी गई। एसडीओ रूरा विवेक पांडेय ने बताया कि आपूर्ति सुचारु कराने के लिए टीम जुटी है। करीब बीस घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। अन्य वार्डों में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। प्रभावित क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए केबल और पोल ठीक कराकर देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। नुकसान का आकलन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद