फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ammonia gas leak from roof collapse of cold storage

कोल्ड स्टोरेज की छत ढहने से अमोनिया गैस रिसाव, टला बड़ा हादसा

Wed, 18 Oct 2017 04:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
Ammonia gas leak from roof collapse of cold storage
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सरसौल कस्बे में कोल्ड स्टोरेज की छत ढहने से अमोनिया गैस की पाइप लाइन फट गई। गैस के रिसाव से कोहरे जैसे गैस के बादल छा गए।  कोल्ड स्टोरेज से सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गैस भर जाने से नवजात शिशुओं और भर्ती महिलाओं को  बाउंड्री तोड़कर बाहर निकाला गया। गैस के भर जाने से अस्पताल की दो महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल के मरीजों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गैस  के रिसाव पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 

 

अस्पताल में भर्ती मरीजों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया

Ammonia gas leak from roof collapse of cold storage
Translate घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

सरसौल स्थित रमेश रेफ्रीजेरेशन प्राइवेट लिमिटेड में यह गैस हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। कोल्ड स्टोर का कमजोर जीना अचानक तेज आवाज के साथ ढह जाने से गैस पाइप लाइन के ऊपर से जाने वाली छत ढह गई। इससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में आकाश गैस के बादलों से ढक गया । चारों ओर धुआं ही धुआं छा गया। कोल्ड स्टोर में मौजूद कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागे।


कोल्ड स्टोर के समीप ही सामुदायिक केंद्र में गैस भर जाने से भर्ती मरीजों का दम घुटने लगा। अस्पताल में भर्ती सात महिलाओं को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। अस्पताल में मौजूद दो महिला कर्मचारी हो गई। दोनो को वार्ड ब्वाय ने किसी तरह बाहर निकला। हादसे की सूचना पाकर महाराजपुर एसओ समर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गई। एसपी ग्रामीण जेपी सिंह, सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए।  
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed