फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   American girl insists on living with her boyfriend, both came in contact while playing PUBG

UP: बॉयफ्रेंड के साथ रहने को अड़ी अमेरिकन युवती, पबजी खेलते-खेलते संपर्क में आए थे दोनों, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 11 Jul 2024 08:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Jul 2024 08:48 AM IST
सार

Auraiya News: पिछले दिनों पुलिस ने कागजी जांच में पाया था कि युवती पांच साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई है। ऐसे में पुलिस ने उसे दिल्ली जाने दिया था, जबकि हिमांशु को वापस औरैया भेज दिया था।

विज्ञापन
American girl insists on living with her boyfriend, both came in contact while playing PUBG
काले सूट में एसपी के सामने बैठी फ्लोरिडा निवासी ब्रुकलिन - फोटो : amar ujala

विस्तार

पबजी खेलते-खेलते पिछले दिनों औरैया क्षेत्र के अछल्दा थाना क्षेत्र के शुभानपुर निवासी हिमांशु कठेरिया के संपर्क में आई अमेरिकन युवती को वापस दिल्ली भेजे जाने के बाद फिर से वापस लौट आई है। बुधवार को जनता दरबार के दौरान ककोर मुख्यालय पहुंची, फ्लोरिडा निवासी ब्रुकलिन ने एसपी से युवक के साथ रहने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

इस पर टूरिस्ट वीजा पर आई युवती के कागज जांचने के बाद एसपी ने युवक के परिजनों को बुलाया। यहां परिजनों की रजामंदी के बाद अमेरिकन युवती को उनके साथ जाने दिया। बता दें कि फ्लोरिडा निवासी ब्रुकलिन (30) की दोस्ती पबजी खेलने के दौरान औरैया निवासी हिमांशु से दोस्ती हो गई थी। कुछ माह पहले वह औरैया के अछल्दा निवासी हिमांशु के यहां लगभग पांच दिन आकर रही भी थी।

विज्ञापन

फिर से परवान चढ़ता दिख रहा है प्यार
यहां वापस दिल्ली जाते समय दोनों को शिकोहाबाद पुलिस ने शक के बिना पर रोक लिया था। कागजी जांच में पाया था कि युवती पांच साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई है। ऐसे में पुलिस ने उसे दिल्ली जाने दिया था, जबकि हिमांशु को वापस औरैया भेज दिया था। वहीं, सात समंदर पार का यह प्यार एक बार फिर से परवान चढ़ता दिख रहा है।

एसपी ने कागजी जांच करवाई, अभी वैलिड है टूरिस्ट वीजा
यहां युवती की गुहार के बाद एसपी औरैया चारू निगम ने कागजी जांच करवाई, तो पाया कि अभी युवती का टूरिस्ट वीजा वैलिड है। इस पर एसपी ने उसे हिमांशु के साथ जाने दिया। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एसपी कार्यालय की ओर से एक विदेशी युवती को जिले में किसी के घर पर रहने संबंधी सभी आवश्यक कागजी करवाई पूरी करने के साथ ही हेड क्वार्टर को भी सूचना भेजने की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed