फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amazing feat of 17-year-old Tanya… defeated FIDE Master, made place in top five, now two rounds are left

Kanpur: 17 साल की तान्या का कमाल…फिडे मास्टर का हराया, शीर्ष पांच में बनाई जगह, अब दो राउंड हैं बाकी

Sun, 22 Dec 2024 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Dec 2024 11:55 AM IST
सार

Kanpur News: कृष्ण गोपाल कपूर स्मारक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर की तान्या वर्मा ने पांच अंक के साथ शीर्ष पांच में जगह बना ली है। अब दो राउंड और होने के बाद 22 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।

विज्ञापन
Amazing feat of 17-year-old Tanya… defeated FIDE Master, made place in top five, now two rounds are left
शतरंज खिलाड़ी तान्या वर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब में शनिवार को कृष्ण गोपाल कपूर स्मारक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में सातवें राउंड के मैच हुए। मध्य प्रदेश के कमद मिश्रा ने सातवें राउंड के बाद 6.5 अंक के साथ टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली है। कानपुर की तान्या वर्मा ने पांच अंक के साथ शीर्ष पांच में जगह बना ली है। अब दो राउंड और होने के बाद 22 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।

विज्ञापन

कमद मिश्रा ने कानपुर के ऋषभ निषाद को डच डिफेंस में हराकर 6.5 अंक के साथ टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली। गुजरात के नैतिक आर मेहता व तेलांगना के भारत कुमार रेड्डी के बीच एडवांस फ्रेंच डिफेंस का मुकाबला हुआ। नैतिक ने जीत का एक मौका गंवा दिया और खेल ड्रॉ रहा। दोनों अब 6 अंक पर है। 3- पश्चिम बंगाल के अर्पण दास ने शानदार इतालवी गेम खेलते हुए बिहार के सुधांशु रंजन को हराया।

विज्ञापन

अर्पण 6 अंकों पर व सुधांशु 5.5 अंकों पर हैं। वाराणसी के आर्यन वर्मा ने 5.5 घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के सैकट नाथ को हराया। जीत के साथ आर्यन 6 अंकों पर पहुंच गए, जबकि सैकट 5 अंकों पर हैं। वहीं, कानपुर की तान्या वर्मा ने ड्रैगन ओपनिंग में प्रयागराज के स्पर्श यादव के साथ बराबरी की।

विज्ञापन

सातवें राउंड के बाद स्थिति

  • 6.5 अंक:  कमद मिश्रा (एकल बढ़त)।
  • 6 अंक:  नैतिक आर मेहता, भारत कुमार रेड्डी पोलुरी, अर्पण दास, आर्यन वर्मा, सतेन्द्र सिंह।
  • 5.5 अंक:  सुधांशु रंजन, ऋषभ निषाद, गौरव निषाद (यूपी), अर्नव धमीजा (यूपी)।
  • 5 अंक:  तान्या वर्मा, हरदेव सहाय (वाराणसी), आशुतोष कुमार (बिहार), ओम चौहान (यूपी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed