फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Amar ujala satta ka sangram, Employment of youth is a big issue in Farrukhabad, said the path of development g

सत्ता का संग्राम: फर्रुखाबाद में युवाओं का रोजगार बड़ा मुद्दा, कहा- विकास का रास्ता शिक्षा से होकर जाता है

Wed, 10 Apr 2024 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Apr 2024 12:41 PM IST
सार

Farrukhabad News: जिले के डीएन कॉलेज में अमर उजाला की टीम ने युवा मतदाताओं से बातचीत की। इस मौके पर युवाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार को रोजगार, शिक्षा और स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Amar ujala satta ka sangram, Employment of youth is a big issue in Farrukhabad, said the path of development g
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचा। सबसे पहले सुबह रोडवेज बस अड्डा पर चुनाव को लेकर चाय पर चुनावी चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे शहर के डीएन कॉलेज में युवाओं से बातचीत की गई। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, विकास समेत कई बुनियादी मुद्दों पर बात रखी।

विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व होता है, चुनाव। यह सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। कहा कि लोगों को ऐसा नेता चुनना चाहिए, जो हम की भावना रखें, मैं की नहीं। सबका साथ-सबका विकास करें। आगे कहा कि विकास का रास्ता शिक्षा से होकर जाता है। सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वच्छता आदि पर काम करे।

विज्ञापन

सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर दें ध्यान
छात्र विवेक पांडेय ने जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में सड़कें जर्जर और खराब हैं। जनप्रतिनिधियों को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, आकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब है। नेता आते तो हैं, लेकिन वादा करके चले जाते हैं।



विकास के मुद्दे पर करें मतदान
छात्रा स्नेहा वर्मा ने कहा कि वोट जाति के आधार पर न दें, विकास के नाम पर मतदान करें। यह आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, प्राची तिवारी ने कहा कि सरकार को युवाओं के लिए कुछ खास योजनाएं लानी चाहिए, जिनसे बेहतर रोजगार सुनिश्चित हो सके। साथ ही, ऐसी तकनीक या व्यवस्था लानी चाहिए, जिससे पेपर लीक न हो सके।

विज्ञापन

शाम चार बजे होगी दलों से चर्चा
चाय पर चर्चा और युवाओं से बात के बाद अब शाम चार बजे स्वराज कुटीर में राजनीतिक दलों से चर्चा की जाएगी। http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed