फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amar Ujala divyaang mela, 376 disabled selected for assistive devices, certificates made for 31 people

अमर उजाला दिव्यांग मेला: सहायक उपकरण के लिए 376 दिव्यांग चयनित, 31 लोगों के बनाए गए प्रमाणपत्र

Wed, 27 Dec 2023 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Dec 2023 03:40 PM IST
सार

Etawah News: डीएम अवनीश राय और सीडीओ अजय कुमार गौतम ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने दिव्यांगों को संदेश देते हुए कहा कि आगे भी परीक्षण शिविरों के कार्यक्रम कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala divyaang mela, 376 disabled selected for assistive devices, certificates made for 31 people
अमर उजाला दिव्यांग मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन के सहयोग से जीआईसी मैदान में आयोजित दिव्यांग मेले में सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों की भीड़ बढ़ती गई। मेले में 953 लोगों ने पंजीकरण कराए। इनमें से 376 लोगों को सहायक उपकरणों के लिए चुना गया। 31 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए।

विज्ञापन

घने कोहरे के बीच मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के दिव्यांग परीक्षण शिविर में सुबह नौ बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वह जन सरोकारों के कार्य बढ़-चढ़कर करता है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रदीप तिवारी ने भी व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

उधर, दिन चढ़ने के साथ-साथ लोगों की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर होते होते जीआईसी परिसर में बड़ी संख्या में दिव्यांग एकत्रित हो गए। उपकरण की आस में दिनभर में 953 लोगों ने पंजीकरण कराए। इसके बाद एल्मिको की टीम ने दिव्यांगों का परीक्षण किया। फोटो खिंचाने के बाद फार्म ऑनलाइन होते ही लोग खुश होकर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

31 लोगों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए गए
कुल पंजीकरण में से 74 लोगों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। इनमें से करीब 31 लोगों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बना दिए गए। वहीं बचे लोगों को जांचें कराने के लिए जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर करा दिया गया। डॉक्टरों की टीम में एसीएमओ डॉ. बलराज, ईएनटी जेपी चौधरी, अस्थि रोग डॉ. दीपक गुप्ता, नेत्र डॉ. श्रेशांक कुमार सिंह, मानसिक रोग के डॉ. श्वेता यादव मौजूद रहे।

आगे भी शिविर कराकर दिया जाएगा दिव्यांगों को लाभ
डीएम अवनीश राय और सीडीओ अजय कुमार गौतम ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने दिव्यांगों को संदेश देते हुए कहा कि आगे भी परीक्षण शिविरों के कार्यक्रम कराए जाएंगे। सभी लोग अपने प्रपत्र पूरे कराकर रखें। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द परीक्षण कराने वाले लोगों को सहायता उपकरण मिलेंगे।

सीमित इंतजामों बेहतर कार्यक्रम किया : कर्नल एसपी सिंह
यूपी 4 सी एनसीसी बटालियन के कर्नल एसपी सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कम व्यवस्थाओं के बीच भी कार्यक्रम बेहतर रहा। ऐसे कार्यक्रम लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं। एनसीसी कैडेट्स को हमेशा स्वयं सेवाओं के बारे में ही जागरूक किया जाता है। एनसीसी कैड्ेटस ने भी व्यवस्थाओं को संभालकर अच्छा संदेश दिया है।

इनका रहा सहयोग
डीपीआरओ बनवारी सिंह, बीएसएस डॉ. राजेश कुमार, डीआईओएस मनोज कुमार, सीएमओ डॉ. गीताराम, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना, सिंडौस जीआईसी के प्रधानाचार्य श्यामनारायन यादव, शिक्षक बीके पाल, समाजसेवी सतनाम आरोरा, जिला दिव्यांग एसोसिएशन के जिला मंत्री संतोष त्रिवेदी, राजेंद्र बाबू, एडवोकेट नरेश धनगर, सभासद सुनील अंबेडकर, जिला दिव्यांग कार्यालय के रोहित आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ा योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed