फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alumni reminisce at CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू में पुरातन छात्रों ने यादों को ताजा किया

Sun, 19 Apr 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Alumni reminisce at CSJMU
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के पुरातन छात्रों के कार्यक्रम एल्युमिनाई मीट नॉस्टैल्जिया 2026” का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुरातन छात्रों ने पुरानी यादों को ताजा किया। इसके साथ ही अपनी तरक्की का सारा श्रेय अपने शिक्षकों को दिया जिनके मार्गदर्शन की वजह से देश और समाज में नाम कमाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि राम मेहरोत्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छात्र जीवन में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इस मुकाम तक पहुंचेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और त्याग को दिया और कहा कि शिक्षक ही सही दिशा दिखाते हैं। प्रोफेसर सुधांशु पांडया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। कुलसचिव राकेश मिश्रा ने छात्रों से अपेक्षा जताई कि विश्वविद्यालय छोड़ने के बाद वे देश और समाज की उम्मीदों पर खरे उतरें। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अंशु यादव ने कहा कि दूर-दूर से आए पूर्व छात्रों की उपस्थिति विभाग और एल्युमिनाई के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी। समन्वयक एवं निदेशक कैंपस एल्युमिनाई एसोसिएशन के डॉ विवेक सिंह सचान ने बताया कि भविष्य में भी सिल्वर जुबली बैच के साथ ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। सहसंयोजक एवं उपाध्यक्ष सीएसजेएमयू एलुमनाई एसोसिएशन डॉ सिधांशु राय ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन की पिछले पांच वर्षों की गतिविधियों पर आधारित एक बुकलेट का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक डॉ सुदेश श्रीवास्तव, नीरज कुमार, डॉ अर्पणा कटियार, डॉ वारशी सिंह, डॉ चारु खान, डॉ सुधीर कुमार आदि रहे। इस मौके पर म्यूजिकल क्विज़ और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। पूर्व छात्र योगेश बहल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed