फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allen House becomes inter-school junior football champion.

Kanpur News: एलन हाउस बना अंतर स्कूल जूनियर फुटबाल चैंपियन

Tue, 01 Sep 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Allen House becomes inter-school junior football champion.
कानपुर। एलन हाउस पनकी ने सर पदमपत सिंहानिया पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराकर अंतर स्कूल जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप जीत ली है। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में एलन हाउस पनकी और पूर्णचंद्र विद्या निकेतन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने गोल के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में एलन हाउस पनकी के खिलाड़ी ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई। दूसरे सेमीफाइनल में मदर टेरेसा स्कूल और सर पदमपत सिंहानिया स्कूल आमने-सामने रहे। इसमें सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एलन हाउस पनकी और सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के बीच कांटे की टक्कर हुई। पहले हाफ में एलन हाउस के वंश चतुर्वेदी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के लिए जोर लगाया, लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका। एलन हाउस पनकी चैंपियन बना। मुख्य अतिथि अपोलो हॉस्पिटल के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टॉप स्कोरर की ट्रॉफी एलन हाउस के वंश चतुर्वेदी को और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के प्रखर श्रीवास्तव को मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed