फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegations of spending more than the standard, the government started investigation

Kanpur News: मानक से ज्यादा खर्च करने का आरोप, शासन ने शुरू की जांच

Wed, 14 Jan 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Allegations of spending more than the standard, the government started investigation
कानपुर। अपर नगर आयुक्त प्रथम पर मानक से ज्यादा खर्च करने का आरोप लगा है। काकादेव के एक व्यक्ति ने शासन के साथ ही अपर आयुक्त कानपुर मंडल से इसकी शिकायत की है। मामले में स्थानीय निकाय निदेशालय ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने दो जुलाई को सभी अपर नगर आयुक्त सहित अधिकारियों को काम वितरित किए थे। इसमें अपर नगर आयुक्त आवेश खान को केयर टेकर विभाग में एक माह में अधिकतम 10 लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी थी। काकादेव निवासी आशीष मिश्रा ने आरोप लगाया कि अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच मानक से ज्यादा खर्च किया गया है। आरटीआई के तहत इसकी जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने उपलब्ध नहीं कराई। स्थानीय निकाय निदेशालय के अधिकारी ने आशीष की शिकायत की जांच के लिए शासन को भेजा है। आशीष ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय में अपर मंडलायुक्त को भी मामले से अवगत कराया। डीएम से भी शिकायत की जा चुकी है। वहीं, अपर नगर आयुक्त आवेश खान ने बताया कि शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। कोई गोपनीय जांच चल रही है तो पता नहीं।
विज्ञापन

शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे अधिकारी
शिकायतकर्ता आशीष ने बताया कि शासन में शिकायत के बाद नगर निगम के कई बड़े अधिकारी घर आए थे। वे उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के घर आने व जाने का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed